गभाना: हाईवे बाइपास पर मैक्स ने स्कूटी में मारी टक्कर, हादसे में युवक की मौत
मिली जानकारी के अनुसार बन्नादेवी थाना क्षेत्र के सारसौल निवासी शाहिद विगत 23 अक्टूबर की दोपहर में स्कूटी से बुलंदशहर की ओर से अलीगढ़ जा रहे थे। तभी गभाना में हाईवे बाईपास पर बरौली मोड़ के पास सामने से आ रही मैक्स ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी थी। पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।