राशमि: कीर खेड़ा में शराबी पिता को गिरफ्तार किया गया, शराब पीकर बेटे से झगड़ा करने पर पुलिस ने की कार्रवाई
थाना क्षेत्र के कीर खेड़ा गांव में शराब के नशे में अपने बेटे से झगड़ा करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसे उपखंड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। सहायक उप निरीक्षक अंबालाल गुर्जर ने रविवार सुबह 10 बजे जानकारी देते हुए बताया कि गश्त के दौरान उन्हें मोबाइल पर कीर खेड़ा में झगड़े की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा