कसिया: रजिस्ट्री कार्यालय का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किया औचक निरीक्षण, एक प्राइवेट मुंशी को पकड़कर पुलिस को सौंपा
सोमवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया अंकिता जैन अचानक रजिस्ट्री कार्यालय पहुँची। जिसकी भनक तक किसी को नहीं लगी। उन्होंने वहां उपस्थित कर्मचारियों से जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिया। तभी उन्हें सरकारी अभिलेखों के साथ मिले एक व्यक्ति से उसकी पहचान पूछी तो उसने अपने को प्राइवेट मुंसी बताया। जिसके बाद उसे पुलिस को सौप दिया। इस कार्रवाई से हड़कप मच गया है।