कसिया: गाजीपुर में पढ़ने जा रही छात्रा को अज्ञात चार पहिया वाहन ने मारी टक्कर, गम्भीर स्थिति में जिला अस्पताल रेफर
गाजीपुर निवासी एक छात्रा पढ़ने जा रही थी कि तमकुही समउर मार्ग पर गाजीपुर गांव के सामने एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने ठोकर मार कर फरार हो गया। गाजीपुर अपने घर से एक 20 वर्षीय छात्रा स्कूल के लिए निकली। वह जैसे ही तमकुही समउर मार्ग पर पहुँची तभी तमकुही की ओर से जा रहा एक तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने उसे ठोकर मार कर भाग गया।