कसिया: डीएम की अध्यक्षता में कसया तहसील में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस, कुल 56 मामलों में से 5 का हुआ निस्तारण
डीएम उमेश मिश्र की अध्यक्षता व एसपी संतोष मिश्रा, सीडीओ गुंजन द्विवेदी की मौजूदगी में कसया तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व के 30, पुलिस के 10, विकास के 06 व अन्य विभागों के 10 मामलों सहित कुल 56 मामले आये। जिसमें राजस्व के 05 मामलों का मौके पर निस्तारण करा दिया गया। शेष मामलों को सम्बंधित विभाग को भेज निस्तारण का निर्देश दिया गया है।