बीदासर: जयपुर में राज्य स्तरीय भामाशाह प्रेरक सम्मान से सम्मानित हुए इंयारा के प्रधानाचार्य ओमनाथ सिद्ध
Bidasar, Churu | Jun 28, 2025 बीदासर। ईंयारा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य ओमनाथ सिद्ध को राज्य सरकार द्वारा जयपुर में आयोजित 29 वें राज्य स्तरीय भामाशाह एवं प्रेरक सम्मान समारोह में राज्य स्तरीय प्रेरक सम्मान से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने प्रधानाचार्य ओमनाथ सिद्ध को सम्मानित किया।