बीदासर: गांव लालगढ़ के पास खड़े ट्रक से टकराई बाइक, एक युवक की मौत, दूसरा घायल
Bidasar, Churu | Jun 26, 2025 बीदासर। निकटवर्ती गांव लालगढ़ के पास सडक़ पर खड़े ट्रक से बाइक टकरा जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं दुसरा घायल हो गया। गुरूवार शाम करीब साढ़े आठ बजे सांडवा थाने से मिली जानकारी के अनुसार भंवरसिंह राजपुरोहित निवासी डोडू ने रिपोर्ट दी कि मेरा छोटा भाई रमेशसिंह और एक अन्य व्यक्ति बाइक पर सवार होकर डोडू से लालगढ़ जा रहे थे।