बीदासर: गोपालपुरा में बुढ़िया बालाजी की जोत एवं अखंड कीर्तन कर बरसात के लिए की गई अरदास
Bidasar, Churu | Jun 25, 2025 बीदासर। निकटवर्ती गांव गोपालपुरा में ग्रामीणों द्वारा बारिश के लिए बुढिय़ा बालाजी की जोत एवं अखंड कीर्तन कर खेतों में धन धान्य के लिए अरदास की गई। सरपंच सविता राठी ने बताया कि आस पास के सभी क्षेत्रों में अच्छी बारिश हो चुकी है, लेकिन गोपालपुरा में नहीं होने से धार्मिक आयोजन कर बारिश की मांग भगवान से की गई।