बीदासर: बीदासर पुलिस ने नकबजनी के आरोप में एक स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार
Bidasar, Churu | Jun 21, 2025 बीदासर। नकबजनी के आरोप में फरार चल रहे एक आरोपी को बीदासर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शनिवार दोपहर एक बजे बीदासर थाना प्रभारी कैलाश चंद्र यादव ने बताया कि नकबजनी के मामले में काफी लम्बे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटी इम्तियाज उर्फ बराव पुत्र मोहम्मद यूसुफ व्यापारी, निवासी वार्ड नंबर 22 कुचामन सिटी को गिरफ्तार किया गया है।