बीदासर: बीदासर में एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच हुआ झगड़ा, कांस्टेबल रूपाराम को किया गया लाइन हाजिर
Bidasar, Churu | Jun 23, 2025 बीदासर। बीदासर कस्बे के वार्ड 10 में रविवार देररात्री को एक ही समुदाय के दो पक्षों में हुए झगड़े के बाद पुलिस ने एक पक्ष के नोशाद पुत्र अयूब की रिपोर्ट पर दूसरे पक्ष के कुछ युवकों को सोमवार दोपहर को थाने बुलाया। थाने पहुंचने पर दूसरे पक्ष के एक समीर बोपारी नामक युवक के साथ बीदासर पुलिस थाना के कांस्टेबल रूपाराम ने शराब के नशे में उक्त युवक के साथ मारपीट की।