हज़ारीबाग: चुरचू में मंदिर निर्माण का शिलान्यास, सांसद मनीष जायसवाल शामिल हुए
हजारीबाग:इंदरा पंचायत के बासाडीह गांव में दुर्गा मंडप व हनुमान मंदिर निर्माण का भूमि पूजन किया गया, जिसमें सांसद मनीष जायसवाल शामिल हुए। ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। सांसद ने कहा कि मंदिर हमारी आस्था और संस्कृति के प्रतीक हैं और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही बासाडीह तक सड़क निर्माण जल्द कराने की बात कही।