टिकारी: CUSB के गार्गी सदन गर्ल्स हॉस्टल में 'संस्मृति' सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, स्त्रियों को जागरूक करने की सराहना
Tikari, Gaya | Apr 25, 2026 CUSB में अकादमिक सत्र के समापन पर गार्गी सदन गर्ल्स हॉस्टल में 'संस्मृति ' नामक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो कामेश्वर नाथ सिंह ने सभी को संबोधित किया। PRO मो मुदस्सीर आलम ने बताया कि इसके पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। इसके पश्चात कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।