रामपुर: गुरुवार को मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया
Rampur, Rampur | Sep 25, 2025 गुरुवार को शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के फार्मेसी विभाग में विश्व फार्मासिस्ट दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की थीम "स्वास्थ्य के बारे में सोचें, फार्मासिस्ट के बारे में सोचें" रही। समारोह की शुरुआत तिलावते क़ुरआन-ए-पाक से हुई, जिसके बाद मिसेज समन ने सभी का स्वागत किया।