सहसपुर लोहारा: कोसमंदा मोड़ के पास रणवीरपुर पुलिस ने 32 पौवा अंग्रेजी शराब के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
रणवीरपुर पुलिस ने अवैध शराब परिवहन पर कार्रवाई करते हुए कोसमंदा मोड़ के पास से अमीत कुमार साहू और प्रदीप साहू को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पल्सर बाइक से 32 पौवा अंग्रेजी शराब ले जा रहे थे। पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपियों को पकड़ा और उनके कब्जे से शराब व बाइक समेत कुल 53,840 रुपये का सामान जब्त किया। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट कि धारा 34(2) के तहत मामला प