इस्लामनगर अलीगंज: अलीगंज बाजार में शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक शराबी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा
चंद्रदीप थाना क्षेत्र के अलीगंज बाजार में शराब पीकर हंगामा कर रहे एक शराबी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायीक हिरासत में जेल भेज दिया है। गिरफ्तार शराबी की पहचान अलीगंज निवासी मारतंड कुमार सिंह के रूप में की गई है। बताया जाता है चंद्रदीप थाना की पुलिस को सूचना मिली थी कि एक शराबी शराब पीकर अलीगंज बाजार में हंगामा कर रहा था।