इस्लामनगर अलीगंज: सब्सिनिया बीघा गांव के तालाब में खेलते समय 8 वर्षीय मासूम बच्चे की डूबने से हुई मौत, परिजनों में पसरा मातम
ई.अलीगंज प्रखंड के पुरसंडा पंचायत के सब्सिनिया बीघा गावं में गुरुवार की शाम 5 बजे खेलने के दौरान एक 8 वर्षीय बच्चे की तालाब मे डूबने से मौत हो गई। बच्चे की पहचान सबसिनियां बीघा गांव निवासी चन्द्रिका यादव के 8 वर्षीय पुत्र बजरंगी कुमार उर्फ़ बाजो के रूप में की गई है। घटना के बाद परिजनों में मातम पसर गया।