इस्लामनगर अलीगंज: राजस्व कर्मी के आकस्मिक निधन पर अलीगंज अंचल कार्यालय में आयोजित शोक सभा, 2 मिनट का मौन रखकर दी गई श्रद्धांजलि
अंचल कार्यालय बरहट में कार्यरत अंचल कर्मी अमित कुमार के आकमिक निधन पर अलीगंज अंचल मे बुधवार को दोपहर बाद 3 बजे के लगभग अलीगंज अंचल निरीक्षक धनराज सिंह की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर सभी अंचलकर्मी ने दिवगंत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से कामना की। मौजूद कर्मियों ने बताया कि अमित कुमार बहुत ही मृदुभाषी तथा व्यहारिक था।