आगरा: MP से ताजमहल घूमने आई बुजुर्ग महिला पर्यटक बिछड़ी, थाना ताज सुरक्षा पुलिस ने अमर होटल के पास से खोजकर परिवार से मिलवाया
Agra, Agra | Mar 28, 2024 MP के खण्डवा से 1 परिवार ताजमहल घूमने के लिए आया हुआ था, इसी दौरान बुजुर्ग महिला पर्यटक परिवार से बिछड़ गई और रास्ता भटक कर अमर होटल के पास पहुंच गई। इसकी सूचना ताज सुरक्षा पुलिस को दी गई, ताज सुरक्षा पुलिस ने फतेहाबाद रोड स्थित अमर होटल के पास से महिला को खोज कर परिवार से मिलवाया है।