आगरा: हिमाचल प्रदेश और आजमगढ़ से ताजमहल घूमने आए 4 पर्यटक ग्रुप से बिछड़े, ताज सुरक्षा पुलिस ने ग्रुपों को खोजकर मिलवाया
Agra, Agra | Mar 28, 2024 ताज सुरक्षा पुलिस का सराहनीय कार्य सामने आया है,जिसमें 2 अलग-अलग ग्रुप के 4 पर्यटक ताजमहल घूमने के दौरान अपने ग्रुपों से बिछड़ गए, और काफी परेशान होने लगे,हिमाचल प्रदेश से बुजुर्ग दंपति और आजमगढ़ से 2 महिलाएं अपने ग्रुप से बिछड़ गईं,इसकी सूचना ताज सुरक्षा पुलिस को दी गई, थाना तक सुरक्षा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ग्रुपों को खोज कर ग्रुपों से मिलवाया है।