आगरा: साईं की तकिया स्थित जिला चिकित्सालय में होली के बाद लगातार मरीजों की संख्या में इजाफा,जानकारी देते डॉ. बी सी वर्मा
Agra, Agra | Mar 28, 2024 आगरा के जिला चिकित्सालय में होली के त्योहार के बाद मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ हैं। जिला चिकित्सालय के डिप्टी सीएमएस डॉ. बी सी वर्मा ने बताया कि होली के केमिकल युक्त रंगों से लोगो मे चर्म रोग बढ़ा है। वही मौसम में बदलाव के कारण बच्चे ज्यादा बीमार पड़ रहे हैं। जिसके कारण जिला चिकित्सालय में मरीज की संख्या ज्यादा है।