आगरा: घटिया आज़म खां स्थित होटल में सिविल सोसायटी ऑफ आगरा संस्था ने की प्रेसवार्ता,चुनावों के लिए बताया आगरा के एजेंडा
Agra, Agra | Mar 28, 2024 आगरा के घटिया आज़म खां क्षेत्र अंतर्गत होटल में सिविल सोसायटी ऑफ आगरा संस्था ने 'आगरा का एजेंडा' विषय पर एक प्रेसवार्ता आयोजित की। जिसमे संस्था के सचिव अनिल शर्मा ने बताया कि लोकसभा चुनावों में आगरा की प्रत्येक जनता की मांग के अनुसार पाँच मांगो को एजेंडा में शामिल किया गया हैं। जिसे पूरा करने वाला राजनीतिक दल मतदाताओं की पहली पसंद होगा।