सदर: सावन के पहले सोमवार को BHU विश्वनाथ मंदिर से सिद्धेश्वर महादेव तक जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे शिवभक्त
वाराणसी में सावन के पहले सोमवार पर बीएचयू विश्वनाथ मंदिर से लेकर सिद्धेश्वर, शूलटंकेश्वर, कर्दमेश्वर, तिलभांडेश्वर और बनखंडी महादेव मंदिरों में शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक-रुद्राभिषेक कर सुख-समृद्धि, आरोग्य और मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना की।