महमूदाबाद: की बेटियों का कमाल, प्रदेश में हासिल किए टॉप स्थान, एम एस डी स्मारक इंटर कॉलेज की छात्राओं ने बढ़ाया क्षेत्र का मान
महमूदाबाद स्थित एम एस डी स्मारक इंटर कॉलेज, बाबाकुटी की छात्राओं ने हाईस्कूल परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया। दिव्या वर्मा ने प्रदेश में 5वां और आरोही वर्मा ने 8वां स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया। छात्राओं की इस उपलब्धि से विद्यालय व क्षेत्र में खुशी की लहर है। प्रिंसिपल ने इसे मेहनत और अनुशासन का परिणाम बताते हुए बधाई दी