कोंडागांव: सुशासन तिहार में जनता को मिली योजनाओं की सौगात, बड़ेडोंगर शिविर में विधायक टेकाम ने बांटे लाखों के हितलाभ
बड़ेडोगर में शुक्रवार को जिला स्तरीय बस्तर मुन्ने, सुशासन तिहार एवं जनसमस्या निवारण शिविर में केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने विभिन्न विभागों के माध्यम से ग्रामीणों को लाखों रुपये के हितलाभ वितरित किए। शिविर में किसानों को उन्नत धान बीज, आवास हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र व चाबियां, महिलाओं को सुपोषण एवं बेबी किट, दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल व व्हीलचेयर