केशकाल: केशकाल घाट में बड़ा हादसा: खड़ी ट्रेलर में घुसी हाइवा, लगा मेगा जाम
केशकाल घाट में लगातार लग रहे जाम के बीच गिरीदीप स्कूल के पास एक हाइवा सड़क किनारे भारी लोहे का सामान लेकर खड़ी ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। हादसे के बाद हाइवा चालक मौके से फरार हो गया। ट्रेलर चालक को मामूली चोटें आई हैं। दुर्घटना के चलते घाट में फिर मेगा जाम लग गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई। पिछले 24 घंटे से घाट में रुक-रुक कर जाम की स्थिति बनी हुई है।