दतिया नगर: अपहरण करने वाले दो आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, एसडीओपी ने दी जानकारी
कोतवाली थाना क्षेत्र के गोंडा मोहल्ला में फाइनेंस एजेंट के दिनदहाड़े अपहरण की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। मामले की जानकारी एसडीओपी आकांक्षा जैन ने शुक्रवार शाम करीब 7 बजे दी। एसडीओपी ने बताया कि फरियादी विजय रावत की शिकायत पर कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया था। आरोपियों ने फरियादी के साथ मार