ऊंचाहार: बरसँवा कंदराँवां गांव में सुलहनामे के बावजूद अधेड़ से हुई मारपीट, पुलिस में की गई शिकायत
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के बरसँवा कंदराँवां गाँव में दबंगों द्वारा सुलहनामे के बाद अधेड़ से मारपीट करने का आरोप लगा है।पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है,गांव के ही राजेंद्र शर्मा का कहना है कि,बीती 17 तारीख को गांव के कुछ लोगों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई थी,जिस मामले में सुलहनामा भी हुआ था, आरोप है कि रविवार को उसके साथ मारपीट की गई।पीड़ित ने शिकायत की है।