पूरनपुर: धर्मांतरण के बाद महिला को छोड़ने और दूसरी शादी करने का आरोप, पुलिस में की गई शिकायत
पूरनपुर। बिहार की रहने वाली एक महिला ने पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव आनंदपुर उर्फ भगवंतापुर निवासी सूरज पर धर्म छिपाकर शादी करने, धर्म परिवर्तन कराने और तीन बच्चे होने के बाद उसे छोड़ने का आरोप लगाया है। महिला ने सूरज पर दूसरी शादी करने का भी आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। महिला के अनुसार, वह अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहकर काम करती थी।