राऊ: मोबाइल अपडेट के नाम पर ठगी, धोखेबाजों ने खाते से उड़ाए ₹3 लाख, पुलिस जांच में जुटी
Rau, Indore | Apr 4, 2026 इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के केसरबाग रोड का है। डीसीपी ने शनिवार 4 बजे बताया की कपिल पटेल नामक व्यक्ति के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी की वारदात हुई। फरियादी के मुताबिक, उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया था जिसमें मोबाइल अपडेट करने की बात कही गई थी। जैसे ही उन्होंने उस लिंक पर क्लिक किया, एक एप्लीकेशन डाउनलोड होना शुरू हो गई।