लातेहार: जनता दरबार में उठा भूमि विवाद, विधायक प्रकाश राम ने रजिस्ट्री रोकने का दिया निर्देश
लातेहार विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रकाश राम द्वारा मंगलवार की दोपहर करीब बारह बजे लातेहार प्रखंड सह अंचल कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में मौजा तापाखास से जुड़े भूमि विवाद का मामला प्रमुखता से उठाया गया। इसके अलावा क्षेत्र की अन्य समस्याओं से सम्बन्धित ग्रामीणों ने आवेदन दिया।