जिले में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म का हुआ प्रयास, पूर्व उप सरपंच ने लालच देकर किया अश्लील कृत्य
सतना के उचेहरा ब्लॉक में एक पूर्व उप सरपंच द्वारा 8 साल की बच्ची के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। आरोपी विपुल सिंह उर्फ कुलदीप सिंह ने बच्ची को 10 रुपए का लालच देकर अश्लील हरकतें की। घटना सोमवार शाम 5 बजे की है। बच्ची जब आरोपी के खलिहान के पास से गुजर रही थी, तब उसने उसे रोका। आरोपी ने बच्ची को पैसे देने के बाद उसके प्राइवेट पार्ट को छूना शुरू कर दिया।