सतना के डाली बाबा में छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी ने महिला पर किया जानलेवा हमला, महिला घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
सतना के डाली बाबा इलाके में छेड़छाड़ का विरोध करने पर सरहंग व्यक्ति ने महिला पर जान लेवा हमला कर दिया है,घायल महिला डाली बाबा निवासी बताई जा रही है,पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसके पड़ोस में रहता है,बताया शाम को जब वह घर पर अकेली थी तो आरोपी घर के अंदर घुस आया और जोर जबरजस्ती करने लगा जिसका विरोध करने पर आरोपी ने उसके सर पर जान लेवा हमला कर दिया।