NH-30 ग्राम पाल मोड़ पर ट्रक बाइक को बचाने के प्रयास में पलटा, चालक और परिचालक घायल, CHC ले जाया गया
रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के NH-30 ग्राम पाल मोड़ पास भूंजा चना लोड कर इंदौर से बिहार की तरफ जा रहा ट्रक बाइक सवार को बचाने के चलते अनियंत्रित होकर हाईवे के बीचों बीच पलट गया।जिसमें ट्रक ड्राइवर मुकेश यादव व कंडक्टर प्रिंस यादव घायल हुए थे हाईवे एम्बुलेंस 1033 से CHC अमरपाटन लाया गया।जहाँ से ईलाज बाद दोनों घायलों को डॉ ने जिला अस्पताल सतना रेफर किया हैं।