सतना बजरहा टोला निवासी नशीले कफ सिरप तस्कर अरुण वंशकार और रोहन जाटव को माल डिलीवरी करने के दौरान कोटर पुलिस में गिरफ्तार कर लिया है । तस्करों के कब्जे से अवैध नशीला कफ सिरप की खेप भी बरामद हुई हैं । कोटर पुलिस दोनो आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला कायम कर मंगलवार दोपहर 3 बजे सतना कोर्ट में पेश कर दिया है ।