देवबंद: देवबंद में खुफिया इनपुट पर ATS ने की बड़ी कार्रवाई, मुफ़्ती जाकिर को भेजा जेल, छात्र से पूछताछ के बाद छोड़ा
सोशल मीडिया पोस्ट बना कारण सहारनपुर में खुफिया इनपुट के आधार पर एटीएस टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए स्थानीय निवासी मुफ्ती जाकिर को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई देवबंद क्षेत्र में की गई, जहां एटीएस ने छापेमारी के दौरान एक छात्र को भी हिरासत में लिया था, जो छुट्टियों में घर आया हुआ था।