मऊरानीपुर: बंगरा-कटेरा मार्ग हादसों का रास्ता बना, गहरे गड्ढों और जलभराव से राहगीर परेशान, मरम्मत की उठी मांग
झांसी के कटेरा स्थित बंगरा-कटेरा मुख्य मार्ग की हालत लगातार बारिश के बाद बेहद खराब हो गई है। सड़क पर गहरे गड्ढों और जलभराव से वाहन चालकों व राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी भरे गड्ढों के कारण दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। क्षेत्रवासियों ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) से सड़क की तत्काल मरम्मत और जल निकासी