परबत्ता: मिट्टी के दीयों की मांग में गिरावट, कुम्हारों का पुश्तैनी कारोबार संकट में
दीपावली और छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाले मिट्टी के दीयों और बर्तनों की मांग में भारी कमी ने पुश्तैनी कुम्हार व्यवसाय को आर्थिक रूप से कमजोर कर दिया है। बदलते जमाने में इलेक्ट्रॉनिक लाइट और आधुनिक सजावट के कारण परंपरागत इस हुनर को नई पीढ़ी छोड़ रही है।