मंझनपुर: मलीपुर गांव में नशे में घर लौटा युवक ने पंखे से फांसी लगाकर जान देने की कोशिश, हालत गंभीर
सराय अकिल थाना क्षेत्र के मलीपुर गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास कर लिया। समय रहते परिजनों की नजर पड़ जाने से उसकी जान बच गई। गंभीर हालत में उसे एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार, अरविंद (21) पुत्र मंगल निवासी मलीपुर थाना सराय अकिल मजदूरी करने के लिए मलीपुर घाट गया था।