देहरादून: मसूरी में किसानों के देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में संयुक्त ट्रेड यूनियन समन्वय समिति ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
शुक्रवार को दोपहर 2 बजे मसूरी में किसानों के देशव्यापी हड़ताल का समर्थन करते हुए संयुक्त ट्रेड यूनियन समन्वय समिति ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।मसूरी के शहीद भगत सिंह चौक पर धरना प्रदर्शन के बाद उप जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन प्रेषित कर किसानो की मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की है।