पीपलदा: खातोली पुलिस ने क़स्बे में शराब पीकर उत्पात मचाने के आरोप में दो लोगों को किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Jun 4, 2024 जिले के खातोली क़स्बे में आज शराब पीकर सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने पर 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक ग्रामीण करण शर्मा ने बताया कि खातोली पुलिस ने मदनपुरा गांव निवासी हनुमान पुत्र रामकिशन केवट व छोटूलाल पुत्र हीरालाल केवट को शराब पीकर हंगामा करने पर उन्हें गिरफ्तार किया गया। इनके खिलाफ पुलिस एक्ट व आईपीसी की धारा 510 में कार्यवाही की गई ।