पीपलदा: बोरखेड़ा क्षेत्र में अर्जुनपूरा में मकान की दीवार गिरने से 6 वर्षीय बालक घायल एमबीएस अस्पताल में भर्ती
Pipalda, Kota | Jun 1, 2024 शहर के बोरखेड़ा इलाके में अर्जुनपूरा में मकान की नींव खोदने के दौरान एक दीवार गिरने से एक बालक घायल हो गया। बालक लोकेश पुत्र कन्हैयालाल वहाँ पर बैठा हुआ था कि अचानक दीवार गिरने से वह उसके नीचे दब गया।घटना में वह गम्भीर घायल हो गया।परिजन उसे एमबीएस अस्पताल लेकर पँहुचे जहॉ उसका इमरजेंसी वार्ड में उपचार चल रहा है।