पीपलदा: इटावा पुलिस ने किशनपुरा नहर के निकट अवैध शराब के 52 पव्वो के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Jun 2, 2024 इटावा पुलिस ने आज किशनपुरा नहर के निकट एक व्यक्ति के पास से अवैध शराब के 52 पव्वो के साथ गिरफ्तार किया है। सब इंस्पेक्टर उम्मेद सिंह यादव ने बताया कि गश्त के दौरान एक व्यक्ति को प्लास्टिक का कट्टा ले जाते दिखने पर उसको रोककर तलाशी ली तो 52 अवैध शराब के पव्वे मिले।आरोपी सुरेश कुशवाह निवासी शहनावदा को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ 19/54 एक्साइज एक्ट में कार्यवाही की