पीपलदा: खातोली पुलिस ने जोरावरपुरा गांव से अवैध धारदार हथियार छुरी के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Jun 3, 2024 खातोली पुलिस ने आज जोरावरपुरा गांव से एक व्यक्ति को अवैध धारदार हथियार छुरी के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक ग्रामीण करण शर्मा ने बताया कि खातोली पुलिस के जाप्ते ने जोरावरपुरा गांव में पंचायत भवन के निकट एक व्यक्ति सोनू पुत्र मुकट बिहारी को शक होने पर रुकवाया तो उसके पास धारदार छुरी मिली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर 4/25 आर्म्स एक्ट में कार्यवाही की गयी।