सुल्तानपुर: झोपड़ी रखने के विवाद में लंगड़ी गांव में दबंगों ने अधेड़ पर किया जानलेवा हमला,पत्नी ने दी प्रतिक्रिया
हरी शंकर यादव की पत्नी सुशीला देवी ने बताया कि मेरे पति भट्टे से काम करके लौट रहें थे।तभी दुबे की बगिया के पास पहले से घात लगाकर बैठे संपतलाल,विजय बहादुर,करमराज व बजरंगी ने उनके ऊपर कुल्हाड़ी,बांका और लाठी-डंडों से हमला कर लहुलूहान कर दिया।हम लोग उन्हें लेकर सीएचसी कुडवार गये।जहां से उन्हें राजकीय मेडिकल कालेज रेफर किया गया।जहां उनका इलाज चल रहा है।