कोईलवर: गिद्धा ओपी बना थाना एसपी प्रमोद कुमार ने किया उद्घाटन
कोईलवर थाना क्षेत्र के गिद्धाओपी अब थाना बन गया है। बढ़ती हुई शराब तस्करी घटना दुर्घटना लूटपाट छिनतई एवं विभिन्न प्रकार के घटना पर लगाम लगेगी एवं अन्य आपराधिक घटनाओं पर कड़ी नजर रखी जाएगी। सरकार के अधिसूचना के अनुसार अब इसे थाना के पूर्ण रूप में नवसृजीत कर दिया गया है। जिसका उद्घाटन आज बुधवार को एसपी प्रमोद कुमार ने फिता काट कर किया।