कोईलवर: कमालूचक बालू घाट पर गोलीबारी की घटना में खेत से वापस लौटने के दौरान युवक को लगी गोली निजी क्लीनिक में चल रहा है इलाज
कोईलवर थाना क्षेत्र के कमालू चक दियारा इलाके में बुधवार को खेत से लौट रहे युवक को गोली लग गई।जख्मी युवक के बाएं साइड पंजरी को गोली छूते हुए निकल गई है। घटना को लेकर लोगों के बीच अपरा तफरी मची रही। घटना की सूचना मिलते ही कोईलवर थाना अध्यक्ष घटनास्थल पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए हैं।