बहराइच: शहर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मासूम की मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप, कार्रवाई की मांग
शहर स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मासूम की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। बुधवार को परिजनों ने बताया कि शहर के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत स्थित निजी नर्सिंग होम में उन्होंने अपनी मासूम बच्ची को भर्ती करवाया था जहां लापरवाही के कारण उसकी मौत हो गई है इस मामले में कार्यवाही की मांग की है