बहराइच: लौकिहा बंधा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से प्रधान पुत्र की हुई मौत
बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से शंकर की मौत हो गई। शंकर नान-पारा के खैरा कला गांव का निवासी था और वह अपने मामा के घर गया था। लौटते वक्त लौकिया गांव बंधा स्थित मंदिर के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जाच जारी है।