बहराइच: खैरा बाजार में सड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान हुई मौत
बहराइच जिले के बौंड़ी थाने के खैरा बाजार गांव के त्रिवेणी वर्मा चार दिन पूर्व सब्जी खरीदने आए थे। यहां एक ई रिक्शे ने त्रिवेणी को टक्कर मार दी थी। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे । परिजनों ने खैरा बाजार स्थित निजी हॉस्पिटल में घायल त्रिवेणी का इलाज करा रहे थे। इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जाच में जुटी हुई है।