बहराइच: ब्राह्मणीपुरा इलाके में गणेश पूजा स्थल के पास बारिश के बाद गिरा विशालकाय पेड़, विद्युत सप्लाई हुई बाधित
कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत स्थित गणेश पूजा स्थल के पास एक विशालकाय पीपल का पेड़ गिरने के बाद पूरी तरह से मार्ग अवरुद्ध हो गया। इसी के साथ ही विद्युत पोल के तार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए इसके बाद पूरे क्षेत्र की विद्युत सप्लाई बाधित हो गई। सभासद प्रतिनिधि ने बुधवार सुबह बताया कि पेड़ को हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।